HomeUttarakhandAlmora4.29 करोड़ की लागत से सुसज्जित अल्मोड़ा का हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम

4.29 करोड़ की लागत से सुसज्जित अल्मोड़ा का हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ सुदृढ़ीकरण के बाद आज खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया मैदान का लोकार्पण
✍️ लंबे समय बाद मैदान में अब फिर चल पड़ी खेल गतिविधियों की बयार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: लंबे अंतराल के बाद अब यहां खिलाड़ियों को सुविधाजनक खेल मैदान में खेलने का मौका मिलेगा। यहां हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम का 4.29 करोड़ रुपये की लागत से सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण हो गया है और स्टेडियम नई सुविधा से सुसज्जित हो गया है। जिसका आज प्रदेश सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्या अल्मोड़ा पहुंचकर सुदृढ़ीकृत स्टेडियम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अल्मोड़ा पहुंची और फीता काटकर व फुटबाल को किक मारकर सुदृढ़ीकृत स्टेडियम को लोकार्पित किया। उन्होंने कहा कि 4.29 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेडियम में दर्शक दीर्घा, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच, अंडर ग्राउंड टैंक, ड्रेनेज के कार्य, बाउंडरीवाल, फेंसिंग, मैदान का समतलीकरण सहित कुल 07 कार्यों को अंजाम दिया गया है। पूर्व में खिलाड़ियों की मांग रहती थी कि उन्हें रात में खेल प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम उपलब्ध कराया जाए। अब रात में भी खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम सुचारू रहेगा। उन्होंने कहा कि अब विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस कर सकेंगे। जिससे उनकी खेल प्रतिभा निखार आएगा और वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से स्टेडियम में करोड़ों की लागत से उक्त नई सुविधाएं जोड़ने व सुधारीकरण का कार्य चल रहा था, जिसके कारण इस मैदान में खेल गतिविधियों का संचालन नहीं हो पा रहा था। याद रहे कि इस स्टेडियम के सुदृढ़ीकरण की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी।

उन्होंने कहा कि खेल मैदानों को बेहतर बनाने की ओर राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। लगातार खेल अवस्थापनाओं को विकसित किया जा रहा है। यह भी बताया कि इस वर्ष राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है, जो राज्य के लिए यह गर्व का विषय है। इस मौके पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौहान, जिला खेल अधिकारी माहेश्वरी आर्या, उप जिला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल, खेल प्रशिक्षक लियाकत अली खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments