HomeUttarakhandNainitalलालकुआं राजनीति: हेमंत द्विवेदी ने बिंदुखत्ता की हाट कालिका मंदिर में कराया...

लालकुआं राजनीति: हेमंत द्विवेदी ने बिंदुखत्ता की हाट कालिका मंदिर में कराया हवन यज्ञ, खिचड़ी भोज, बोले- प्रचंड बहुमत से बनाएगी भाजपा सरकार

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। चुनावी मौसम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने बिंदुखत्ता के हाटकालिका माता मंदिर में हवन यज्ञ करवा कर खिचड़ी का प्रसाद बांटा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खुशहाली और विश्व शांति के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने माघ माह के पावनअवसर पर बिंदुखत्ता स्थित हाट कालिका मंदिर में परिवार के साथ की पूजा अर्चना। हवन यज्ञ एवं पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासी भी भारी संख्या में पहुंचे। इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सेदारी की।

बाद में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र व त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन काम कर रही है। केंद्र की ओर से प्रदेश को हर संभव मदद दी जा रही है। उन्होंने दावा किया 2022 के विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश में 60 सीटों के साथ भाजपा बनाएंगी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष भरत नेगी, पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी समिति के सदस्य हेमंत नरूला, लालकुआं मंडल उपाध्यक्ष हरीश नैनवाल, शेखर सम्मल, उमेश तिवारी, वार्ड नंबर 1 के सभासद धन सिंह बिष्ट, रमेश कुनियाल, रमेश पलड़िया, भुवन जोशी, बलवंत सम्मल, कमल दुम्का व चंद्रशेखर अंडोला सहित तमाम भाजपा नेता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments