HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज: हेमा कवड़बाल बनीं व्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन के महिला प्रकोष्ठ...

हल्द्वानी न्यूज: हेमा कवड़बाल बनीं व्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव और नीरज चिलकोटी प्रदेश उपाध्यक्ष

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। राष्ट्रीय संस्था व्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन की उत्तराखंड प्रदेश की अध्यक्षा कनक चन्द ने उत्तराखंड में संस्था के महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करना शुरू कर दिया है। कनक चंद ने राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. कविता रायजादा की संस्तुति लेकर नीरज चिलकोटी को उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ की राज्य उपाध्यक्ष और हेमा कवड़वाल को राज्य महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया।
चिलकोटी वर्तमान में जिला बाल कल्याण समिति नैनीताल की अध्यक्ष है और जिला समाज कल्याण अधिकारी के महत्वपूर्ण पद से सेवा निवृत हुई हैं। वह एक कुशल व् अनुभवी महिला है जो की ह्यूमन राइट्स के कार्यो को बखूबी जानती हैं। वहीं हेमा कबड़वाल वर्तमान में न्याय बोर्ड हल्द्वानी नैनीताल की सदस्य हैं और साथ ही सरल संस्था की अध्यक्ष भी हैं। वह बच्चों, महिलाओं व् गॉवों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कनक चंद ने कहा है कि हेमा कबड़वाल का अनुभव संस्था ह्यूमन राइट्स को लाभान्वित करेगा जिससे आने वाले पीड़ितो के केसों को सही तरीके से समझा और निपटारा किया जा सकता है।
दोनों पदाधिकारियों को प्रदेश महिला अध्यक्ष कनक चंद, प्रदेश अध्यक्ष अनीश अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ कविता रायजादा और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल (बाबा श्री) ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments