HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : अस्मत के लुटेरे से बचाने आये दो मददगारों ने...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : अस्मत के लुटेरे से बचाने आये दो मददगारों ने ही कर दिया दुष्कर्म, महिला ने कोतवाली में लिखाई रपट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

यहां दो युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले के पहले जमकर पिटाई की, इसके बाद इनके भीतर का ही हैवान जाग गया और इन्होंने भी पीड़ित महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यह मामला उधम सिंह नगर जनपद के जसपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां अपने दो बच्चों के साथ रहने वाली महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। तब मोहल्ले के ही दो युवक उसकी मदद को आये और आरोपी की जकर पिटाई करने के बाद उसे भगा दिया, लेकिन मसीहा बनकर आये यह दो युवक भी जल्द ही शैतान बन गये और घटना के महज दो से तीन रोज बाद इन दोनों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।

Uttarakhand : खरीदना था “साइबेरियन हस्की”, मिल गया “साइबर ठग”, Online dog delivery के नाम पर 02 लाख की ठगी

महिला ने कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगया है कि मोहल्ले को दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाई। अब यह दोनों उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। जिनके डर से वह अब अपने बिजनौर स्थित मायके रहने को मजबूर है।

10वीं-11वीं के नंबरों के आधार पर बनेगा CBSE Board का रिजल्ट, नतीजों की तारीख भी घोषित

महिला का कहना है कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है और वह अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती है। कुछ समय पहले एक एजाज नाम का लड़का 30 मई की रात घर में घुसा और जबरन उसके साथ गलत काम किया।

शोर मचाने पर मोहल्ले के कासिम और फैसल ने एजाज की जमकर पिटाई करी और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद वह समझ रही थी कि सब कुछ अब खत्म हो गया है, लेकिन गत 02 जून की रात कासिम और फैसल उसके घर में घुसे और दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। साथ ही उसकी गंदी वीडियो भी बना ली।

इधर कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Uttarakhand : खाई में समाया मैक्स वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कमरे में लटक रही पिता की लाश के पास 03 दिन तक भूखे-प्यासे बैठे रहे दो मासूम, पुलिस आई तो खुला यह राज…..

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments