HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कड़ी सर्दी में मदद, गरीबों व असहायों को बांटे कंबल

Almora News: कड़ी सर्दी में मदद, गरीबों व असहायों को बांटे कंबल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने रामकृष्ण कुटीर के साथ मिलकर विवेकानंद कार्नर में निर्धनों व असहाय लोगों को कड़ी सर्दी से बचाव के लिए कंबल बांटे।

पुलिस की ओर से महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम और रामकृष्ण कुटीर के स्वामी दुर्गेशानंद व अन्य लोगों ने अल्मोड़ा शहर व आसपास क्षेत्रों के निर्धन छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं असहाय पुरुषों को अत्यधिक ठंड से बचाव के लिए कंबल बांटे। साथ ही उन्हें मास्क वितरित किए और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सभी लोगों को गौरा शक्ति एप, पब्लिक आई ऐप उत्तराखंड ट्रेफिक आई ऐप, लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखंड ऐप, डायल 112, 1090, 1098 एवं साइबर क्राइम, महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।
ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी

द्वाराहाट: थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने चौकी बग्वालीपोखर में ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित की।​ जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्र में शान्ति व कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया। साथ गौरा शक्ति एप, पब्लिक आई ऐप उत्तराखंड ट्रेफिक आई ऐप, लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखंड ऐप, डायल 112, 1090, 1098 एवं साइबर क्राइम, महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments