HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर, देखें तबाही का वीडियो और चित्र : भारी बारिश से उफान...

सोमेश्वर, देखें तबाही का वीडियो और चित्र : भारी बारिश से उफान में आया गधेरा, खेतों में तैयार फसलों को भारी नुकसान, गौशाला बही

ADVERTISEMENTS

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। यहां जनपद की तहसील सोमेश्वर के ग्राम धौलरा में हुई तेज बारिश का कहर किसानों के खेतों पर तैयार फसलों पर टूटा है। वहीं पालतू मवेशियों के बहने के भी समाचार हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को आई तेज बारिश के बाद स्थानीय गधेरा उफान में आ गया। भारी बारिश से गेहूं, जौ, आलू की फसल और धान की नर्सरी बही है। पूर्व ग्राम प्रधान बी चंद्रा आर्या के ​खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। उनकी गैशाला बह गई है, जिसमें एक बछिया भी गायब दिख रही है। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इधर पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट ने नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments