HomeUttarakhandDehradunमौसम का हाई अलर्ट : उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश,...

मौसम का हाई अलर्ट : उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश, यात्रियों से ये अपील…

ADVERTISEMENTS

देहरादून। राज्य में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1364 या मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेने और पंजीकरण कराने के बाद ही उत्तराखंड आएं।

अगले चार दिन मौसम बदला रहेगा

आज शनिवार से अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने चारधाम समेत अनेक जिलों में बारिश या भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

19 जून को गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 20 व 21 जून को प्रदेश के जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार होने के साथ कुमाऊं मंडल के जिलों के अनेक स्थानों व गढ़वाल मंडल के जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम गजर्न के साथ बारिश होने के आसार हैं।

इसी के चलते पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। यह भी कहा गया है कि यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्री ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, चलने के लिए छड़ी, टोपी, दस्ताने आदि अपने साथ रखें।

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए पर्यटकों को उत्तराखण्ड आने से पहले मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेकर आने की सलाह दी जाती है।

पर्यटक कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-1364 व 0135-2559898, 0135-2552627 समेत आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1070 या 0135-276066 व मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://mausam.imd.gov.in) पर मार्ग व मौसम की जानकारी ले सकते हैं।

नैनीताल : पुलिस भर्ती फिजिकल में छूटे अभ्यर्थियों को एक और मौका, इस दिन होगा फिजिकल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments