HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले भारी बारिश के आसार

उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले भारी बारिश के आसार

ADVERTISEMENTS

देहरादून| उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क है, लेकिन इसके फिर करवट बदलने के आसार हैं। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं। विभाग ने ताजा मौसम बुलेटिन जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में कई-कई बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने के साथ राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं 5 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है, तो वहीं 6 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों तथा उससे लगे हुए गढ़वाल मंडल के जिलों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। जिसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़े…

इसके अलावा 7 अक्टूबर को रेड अलर्ट जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग, टिहरी तथा उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना जताई है, साथ ही राज्य के जनपदों में कहीं की गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments