HomeBreaking NewsLatest Updates: उत्तराखंड के इन जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट

Latest Updates: उत्तराखंड के इन जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS

⏩ मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी ​किया 05 दिवसीय पूर्वानुमान

उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में खिल रही चटख धूप के बीच मौसम विभाग ने लेटस्ट अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले चार रोज तक बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विभाग से जारी सूचना के अनुसार शुक्रवार 26 अगस्त, 2022 की देर शाम से 30 अगस्त, 2022 तक प्रदेश के तमाम मैदानी व पहाड़ी जनपदों में कहीं हल्की, कहीं मध्यम तो कहीं तीव्र बारिश होगी। 26 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। 27 अगस्त को देहरादून, टिहरी व नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं तीव्र गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकेगी।

28 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर व विथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 29 अगस्त को नैनीताल, देहरादून, पौड़ी तथा बागेश्वर कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 30 अगस्त को पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़े : बोले गुलाम नबी आजाद ”गैर अनुभवी चापलूसों का ग्रुप है कांग्रेस”, सौंपा इस्तीफा

अल्मोड़ा जनपद का जिक्र क्यों नहीं किया जाता ?

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा बार-बार जारी बारिश के अपडेट में अल्मोड़ा जनपद का बहुत कम या ना के बरामद जिक्र किया जाता है। जबकि अल्मोड़ा जनपद में भी कभी भारी, मध्यम व हल्की बारिश का क्रम जारी रहता है। ऐसे में बहुत से लोग यह सवाल कर रहे हैं कि क्या कारण है कि बारिश को लेकर जारी चेतावनी में लंबे समय से मौसम विभाग अल्मोड़ा जनपद को लेकर अपडेट जारी नहीं करता है। यह मामला संपूर्ण जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments