सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कपकोट के काफलीकमेड़ा और सलिंग तोक भैसखाली में बारिश और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। मकानों और खेतों को भी क्षति पहुंची है। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू ने क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों के लोगों को हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों का भी वह मुआयना कर रहे हैं। अधिकारियों से वार्ता भी करेंगे। पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग के किमी 11 में तुड़तुड़िया, भैसखाली के समीप सड़क बंद है। कहा कि काफलीकमेड़ा में सड़क निर्माण से लोगों के मकानों, खेतों, घराट, पंचायतघर, विद्यालयों को क्षति पहुंची है। भूस्खलन के कारण लोग दहशत में हैं। खड़क सिंह की चक्की, गोशाला, मुर्गीबाड़ा, खेत मलबे से दबे हुए हैं। ग्वातोली तोक में 12 परिवारों और टोपिला तोक में तीन परिवारों को सबसे अधिक खतरा पैदा हो गया है। वह रात दूसरे सुरक्षित स्थानों पर चले जाते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से आपदा प्रभावितों को संभव मदद करने को कहा। इस दौरान प्रभा गढ़िया, चामूल देवली, बीएस बोरा, सुरेश जोशी, मनोज भट्ट, कैलाश गोस्वामी, इला जोशी, राजेंद्र प्रसाद, गंगा अधिकारी, दुर्गा सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद थे।
Bageshwar News: भूस्खलन से काफलीकमेड़ा गांव को भारी नुकसान, ब्लॉक प्रमुख ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

