HomeBreaking Newsतो इस बार और भीषण ​होगा गर्मी का सितम ! दिल्ली में...

तो इस बार और भीषण ​होगा गर्मी का सितम ! दिल्ली में बढ़ने लगा तापमान

ADVERTISEMENTS

अगले चार दिनों बढ़ेगा तापमान

सीएनई ​डेस्क। विगत वर्ष 2024 में गर्मी ने खासा सितम ढाया था। इस साल आसार तो उससे भी बुरे दिख रहे हैं। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में अभी से गर्मी का असर दिखने लगा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की वृद्धि की संभावना है। फरवरी में दर्ज किया गया औसत तापमान पिछले 125 वर्षों से ज्यादा देखा गया है। अतएव अनुमान लगाया जा रहा है कि इस गर्मी में तापमान में जबरदस्त वृद्धि होगी।

दिल्ली में बढ़ने लगा तापमान

बता दें कि दिल्ली और आसपास के शहरों में गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम 13-6 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, तथा सापेक्षिक आर्द्रता 63 से 30 प्रतिशत के बीच रही।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस वजह से आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में 11 और 12 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी। इसके बावजूद तापमान दोनों दिन 33 डिग्री से ज्यादा रहने क संभावना है। 13 मार्च को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। 14 मार्च को बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।

संडे मार्निंग कितना रहा प्रदूषण ?

Central Pollution Control Board के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह सात बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 189 अंक बना था, जबकि Delhi NCR के शहर फरीदाबाद में 90, गुरुग्राम में 209, गाजियाबाद में 246, ग्रेटर नोएडा में 140 और नोएडा में 112 अंक बना हुआ है। मुंडका में अकेले AQI 302 अंक बना हुआ है, जबकि दिल्ली के आठ इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और ने 300 के बीच मे बना हुआ है।

अन्य शहरों में क्या रहा AQI

अलीपुर में 201, आनंद विहार में 237, आया नगर में 204, बवाना में 212, चांदनी चौक में 208, द्वारका सेक्टर 8 में 203, जहांगीरपुरी में 213, नेहरू नगर में 210, रोहिणी में 227, सिरी फोर्ट में 208, वजीरपुर में 200 बना रहा। दिल्ली के अन्य इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच बना हुआ है। अशोक विहार में 190, बुराड़ी क्रॉसिंग में 169, डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में 146, DTU में 163, IGI एयरपोर्ट में 145, दिलशाद गार्डन स्टेडियम 139, लोधी रोड में 165, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 162, मंदिर मार्ग में 142, नजफगढ़ में 128, नरेला में 183, नॉर्थ कैंपस 142, एनएसआईटी द्वारका में 156, ओखला फेस 2 में 197, पटपड़गंज में 194, पंजाबी बाग में 192, आरके पुरम में 184, शादीपुर में 194, सोनिया विहार में 117, श्री अरविंदो बाग में 123, विवेक बिहार में 196 बना हुआ है।

जानिए, कितना AQI नार्मल, कौन सा लेवल खतरनाक

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 0 से 50 के बीच होने पर हवा की गुणवत्ता अच्छी मानी जाती है. AQI के अलग-अलग स्तरों और उनके अर्थ को इस तरह से समझा जा सकता है:

  • 0-50: अच्छी हवा
  • 51-100: मध्यम हवा
  • 101-200: खराब हवा
  • 201-300: बहुत खराब हवा
  • 301-400: गंभीर हवा
  • 401-500: बेहद खतरनाक हवा

AQI मान जितना ज़्यादा होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही ज़्यादा होगा. साथ ही, इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उतनी ही ज़्यादा होंगी.

AQI को रंगों से भी दर्शाया जाता है:

  • 0-50 को हरे रंग से दर्शाया जाता है
  • 51-100 को पीले रंग से दर्शाया जाता है
  • 101-150 को ऑरेंज रंग से दर्शाया जाता है
  • 151-200 को लाल रंग से दर्शाया जाता है
  • 201-300 को बैंगनी रंग से दर्शाया जाता है
  • 301-500 को मैरून रंग से दर्शाया जाता है

Weather Update : होली के बाद बढ़ेगा तापमान

मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है। होली आते ही कई राज्यों में ठंड का गुड बाय हो जाएगा और गर्मी दस्तक देगी। इन दिनों लगातार पश्चिमी विक्षोभ आएंगे जिससे गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार 15-16 मार्च तक तापमान अधिक बना रहेगा। इस बीच रात का तापमान भी बढ़ेगा और सुबह-रात की सर्दी खत्म हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments