HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: हेड कांस्टेबल मनीष पाण्डेय को एसपी ने किया सम्मानित

बागेश्वर: हेड कांस्टेबल मनीष पाण्डेय को एसपी ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS

✍️ राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनीष पांडेय ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों गौचर जिला चमोली में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन (प्राइज मनी) प्रतियोगिता में अपने जोड़ीदार कांस्टेबल युगल किशोर गौड़ के साथ प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। उक्त राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में राज्यभर से विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। यहां पहुंचने पर एसपी चंद्रशेखर घोडके ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मनीष ने पूर्व में भी बैडमिंटन प्रतियोगिता में समय-समय पर प्रतिभाग कर जनपद बागेश्वर का नाम रोशन किया है। होनहार खिलाड़ी ड्यूटी के साथ-साथ अपनी खेल प्रतिभा को लगातार निखारने का काम कर रहे हैं । इस मौके पर सीओ अंकित कंडारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments