HomeBreaking Newsमोटाहल्दू न्यूज: 108 कर्मचारियों के भी सैंपल टेस्ट करवा लो साहब, साथी...

मोटाहल्दू न्यूज: 108 कर्मचारियों के भी सैंपल टेस्ट करवा लो साहब, साथी पाजिटिव आ चुके हैं अब इन्हें भी खतरा है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

विक्की पाठक

मोटाहल्दू। कोरोना ने स्वास्थ्य विभाग को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इतने पर भी उच्चाधिकारी अपने ही कर्मचारियों की सुनने को तैयार नहीं है, उनकी ओर से कोरोना संक्रमण से सहमे कर्मचारियों के लिए आश्वासन की घुट्टी के सिवाए कुछ नहीं है।
विगत दिवस हल्द्वानी लोकेशन की 108 एंबुलेंस के 2 कर्मचारी कोरोना पोजेवटिव पाए गए थे, उनके साथ में ड्यूटी कर रहे अन्य स्टाफ कर्मचारियों में इससे दहशत फैली हुई है, दोनों कोरोना पोजेवटिव कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। लेकिन उनके साथ काम कर चुके कर्मचारियों की अभी तक जांच तक नहीं की गई है। वे अपने उच्चाधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि उनकी भी कोरोना जांच करवाई जाए लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार 108 एंबुलेंस में 4 लोगों का स्टाफ कार्य करता है जिसमें से 2 कर्मचारी सुबह वह 2 कर्मचारी रात्रि ड्यूटी करते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी 108 एंबुलेंस कर्मियों में कोरोना वायरस पाए जाने के बाद उच्च अधिकारियों ने साथी स्टाफ कर्मचारियों के टेस्ट कराने के बजाए, उनकी ड्यूटी दूसरी एंबुलेंस में लगा दी। जिससे आसपास के क्षेत्र में सभी 108 कर्मचारियों में रोष व्याप्त है, उनका कहना है कि उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों से अन्य स्टाफ कर्मचारियों के कोविड टेस्ट करने की मांग की लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसके उल्टे एक लोकेशन से दूसरी लोकेशन में उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है। जिससे कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द सभी के कोरोना टेस्ट किया जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments