HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: रामलीला मंचन के बाद निभाई तिलपात्र की रस्म, हवन—यज्ञ एवं...

Almora News: रामलीला मंचन के बाद निभाई तिलपात्र की रस्म, हवन—यज्ञ एवं भण्डारे का आयोजन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटकखोला अल्मोडा द्वारा आयोजित दस दिनी रामलीला मंचन तथा तीन दिवसीय महिला रामलीला का समापन आज परंपरागत तरीके से तिलपात्र व भव्य भण्डारे के साथ हुआ। कर्नाटकखोला महादेव मंदिर परिसर में शिक्षाविद् एवं ज्योतिषाचार्य डा. गिरीश चन्द्र जोशी तथा ज्योतिषाचार्य वृजेश पाण्डे के मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ, हवन व पूजा हुई।

सुबह रामलीला के सभी पात्र, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा स्थानीय नागरिक रामलीला मैदान में जुटे। समिति के संस्थापक/संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने दस दिवसीय रामलीला व तीन दिनी महिला रामलीला को सफल बनाने के लिए सभी आभार जताया और बधाई दी। उन्होंने मंचन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली मातृशक्ति को कुमाऊंनी रंगोली पिछौड़ा भी प्रदान किया। हवन यज्ञ के बाद भव्य भण्डारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

समिति के संस्थापक/संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि रामलीला के पश्चात की तिलपात्र की रस्म जरूरी है। इसमें पौराणिक किरदारों का अभिनय कर रहे कलाकार अनुष्ठान के माध्यम से मृत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना एवं अभिनय के दौरान हुई त्रुटि के लिये क्षमा याचना की जाती है। साथ ही लोक कल्याण की मंगल कामना की जाती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments