HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: शाही सभागार में 'हरेला प्रतियोगिता—2021' ने जमाया रंग, हर्षिता, सरस्वती...

Almora News: शाही सभागार में ‘हरेला प्रतियोगिता—2021’ ने जमाया रंग, हर्षिता, सरस्वती व विमला रहीं विजयी, कुंजवाल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


स्व. दानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आज हरेला महोत्सव प्रतियोगिता—2021 आयोजन होटल शिखर के शाही सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं जागेश्वर के वर्तमान विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने की। इस प्रतियोगिता के जरिये उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पहल पर यह प्रतियोगिता चली। इसके जरिये सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से हरेला और हरियाली का संदेश को फैलाने का काम किया गया।
पहले केवल कुमाऊं में मनाये जाना वाला हरेला पर्व को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए प्रयासों से अब यह पर्व उत्तराखण्ड में लोक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल 41 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कुमाऊं परिधान एवं आभूषण में पहन कर महिलाओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायकों प्रो. ईला साह, वसुधा पंत, राधा तिवारी, मनमोहन चौधरी, सुरेश चन्द्र तिवारी, रमेश लाल, नवीन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह थापा, दिपांशु शामिल रहे। इसमें 4100 रुपये का प्रथम पुरस्कार हर्षिता गुरूरानी, 3100 रुपये का द्वितीय पुरस्कार सरस्वती आर्या तथा 2100 रुपये का तृतीय पुरस्कार विमला तिवारी ने जीता जबकि ग्यारह प्रतिभागियों को 1100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात आम, आड़ू आदि फलों की प्रतियोगिता आयोजित भी आयोजित हुई। विजयी तीन महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पूर्व विधायक मनोज तिवारी समेत कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, दीवान सतवाल, आनंद सिंह बगड़वाल, लता तिवारी, शोभा जोशी, राजेश बिष्ट ,देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, हेम जोशी, रोहित शैली, राकेश बिष्ट, पूरन रौतेला, तारा चंद्र जोशी, गुड्डू भोज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव ने किया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments