HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: हरेंद्र चौधरी ने संभाला कार्यभार, यह होंगी इनकी प्राथमिकताएं, देखिए क्या...

अल्मोड़ा: हरेंद्र चौधरी ने संभाला कार्यभार, यह होंगी इनकी प्राथमिकताएं, देखिए क्या बोले नए कोतवाल….

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में नये कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीएनई से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की लत व मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना तथा यातायात व्यवस्था चौकस रखना अपनी प्राथमिकताओं में रहेगा।
कोतवाल हरेंद्र वर्मा रानीखेत से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। इससे पूर्व भी अल्मोड़ा में एसओजी की टीम में रह चुके हैं। यहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने और प्रकाश में आने वाले मामलों पर त्वरित कार्यवाही करने पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं में नशे की लत रोकने में पुलिस के प्रयास काफी सफल हुए हैं और भविष्य में भी युवाओं को इस लत से दूर रखने के लिए ठोस प्रयास जारी रखे जाएंगे। यह उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर पैनी निगाह रहेगी। इसके अलावा चोरी की घटनाएं रोकने व जेबकतरों से लोगों की हिफाजत के लिए पूरे प्रयास होंगे। उन्होंने बताया कि जेबकतरे अक्सर बुजुर्गों व ग्रामीण लोगों पर हाथ साफ करते हैं। खासकर बैंक परिसरों में बुजुर्गों व महिलाओं को सजग किया जाएगा, ताकि ऐसी घटनाओं को सजगता से रोका जा सके। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी। श्री चौधरी ने कहा कि नगर में यातायात व्यवस्था को चौकस व सुविधाजनक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments