HomeBreaking Newsअब इस तारीख को होगा हरेला पर्व का अवकाश, संशोधित विज्ञप्ति जारी

अब इस तारीख को होगा हरेला पर्व का अवकाश, संशोधित विज्ञप्ति जारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 समस्त बैंक, कोषागार, उप कोषागारों में भी रहेगा अवकाश

हरेला पर्व का अवकाश : उत्तराखंड का पारंपरिक लोक पर्व हरेला का अवकाश अब 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई, सोमवार 2023 को होगा।

उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद कुमार सुमन ने संशोधित विज्ञप्ति में कहा है कि पूर्व में हरेला पर्व हेतु 16 जुलाई 2023 (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है।

इस संबंध में सम्यक विचारोपरांत उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर 17 जुलाई 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। जिसकी राज्यपाल द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त तिथि को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अन्तर्गत बैंक, कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

आदेश की प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निबंधक उच्च न्यायालय, नैनीताल के अलावा समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, उत्तराखण्ड शासन के अलावा तमाम संबंधितों को भी भेजी गई है।

प्रो. दीवान सिंह रावत कुलपति नियुक्त, रैखोली गांव में खुशी

यहां देखिए संशोधित आदेश –

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments