HomeUttarakhandBageshwarहरेला कटा, मंदिरों में चढ़ा, पकवान बने, पेड़ रोपे

हरेला कटा, मंदिरों में चढ़ा, पकवान बने, पेड़ रोपे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 बागेश्वर जिले में धूमधाम से मनाया लोकपर्व हरेला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले में जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संतुलन का प्रतीक लोकपर्व हरेला धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और देव मंदिरों में बोया हरेला काटा। उसे देवताओं को चढ़ाया और घरों में मीठे पकवान बनाए। बच्चे पर्व पर खुश नजर आए। इस मौके पर विभिन्न जगहों पौधारोपण किया गया।

सोमवार को हरेला पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। देव मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। दस दिन पूर्व घरों में बोया हरेला देवताओं के साथ ही लोगों को भी चढ़ाया गया। दादा-दादी, ताऊ-ताई और बुजुर्ग हरेला चढ़ाते समय, जी रया, जागि रया.. आदि का आर्शीवाद दिया। इस मौके पर ससुराल से पहुंची विवाहित बहनों ने भाइयों को आशीर्वचन के साथ हरेला लगाया। भाइयों ने बहनों को यथोचित दक्षिणा और उपहार भेंट किए। लोगों ने इस पर्व पर अनेक पकवान बनाकर मंदिर में अर्पित कर पास पड़ोस में भी वितरित किया।
ग्राम पंचायत बिनखोली में पौधारोपण

लोक पर्व हरेला के उपलक्ष्य में गरुड़ ब्लाक के बिनखोली ग्राम पंचायत में हंस फाउंडेशन, ग्राम्य विकास विभाग व वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रजाति के पांच हजार पौधे रोपे गए।

ग्राम प्रधान बिनखोली देवेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए हंस फाउंडेशन ने ग्रामीणों को जागरूक किया। विभिन्न प्रजाति के पांच हजार पौधे रोपे। हंस फाउंडेशन स्कूलों में मेरा पेड़ मेरा दोस्त अभियान भी शुरू कर रहा है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट ने कहा कि रोपित पौधों को बच्चों की तरह पालें। एक पौधा दस पुत्रों के समान है। इस दौरान तहसीलदार तितिक्षा जोशी, बीडीओ केआर आर्या, रेंजर हरीश खर्कवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जिपंस जनार्दन लोहुमी, इंद्र सिंह बिष्ट, मंगल राणा, हरीश रावत, डीके जोशी, बहादुर कोरंगा, राजू नेगी, दीपक खुल्बे, संतोष तिवारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments