HomeUttarakhandNainitalरामनगर न्यूज : हरदा बोले- कोरोना से लड़ने की इच्छा शक्ति नहीं...

रामनगर न्यूज : हरदा बोले- कोरोना से लड़ने की इच्छा शक्ति नहीं दिखा सकी सरकार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रामनगर। कुमाऊं का दौरा करते हुए रामनगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना से लड़ने में जो भूमिका सरकार की होनी चाहिए थी वो नहीं रही,राज्यसरकार को तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को रोकने के लिए एक नई रणनीति बनानी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा क्योकि अब ये पहाड़ों के ठंडे इलाकों में भी पैर पसार रहा है,अगर ये वहां भयंकर रूप ले लेगा तो इसको संभालना मुश्किल होगा।
सरकार जो भी घोषणाएं पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों के लिए कर रही है उसमे 1कदम आगे बढ़ रही है तो डेढ़ कदम पीछे हट जा रही। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का अब तक का कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा है विकास के नाम पर सरकार जनता को गुमराह कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पर उन्हीं के विधायक और मंत्री जो आरोप लगा रहे हैं उसमें कहीं ना कहीं सच्चाई है। क्योंकि जब आग लगती है धुआं तभी उठता है।
भाजपा की कहने और करने की शैली में अलग-अलग अंतर है उनमें कांग्रेस की तरह कुछ कहने की स्वतंत्रता नहीं है,कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है और कांग्रेस में कुछ भी कहने की छूट है,लेकिन भाजपा निर्देश देती है और सब को न चाहते हुए भी उसको फॉलो करना पड़ता है। जनता भाजपा के दोहरे चेहरे को अव पहचान चुकी है 2022 में इसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री के उक्त कार्यक्रम में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई महिलाओं का स्वागत भी किया गया भाजपा छोड़कर प्रेम अरोड़ा ,जानकी पंत, दीपा तिवारी, उमा करगेती, दीपा बिष्ट ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट , उषा नेगी, ममता आर्या, चंद्रा आर्य ,परमेश्वरी देवी ,बसंती हाल्सी ,दीपा बिष्ट, सभासद तनुज दुर्गापाल, कुलदीप शर्मा, अनुभव बिष्ट ,घनश्याम करगेती, अनुज दुर्गापाल ,सुमित लोहनी, अब्दुल रहमान, प्रशांत पांडे, कमल तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments