HomeUttarakhandDehradunब्रेकिंग उत्तराखंड : हरदा ने उपनल कर्मियों की नौकरी के सवाल पर...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : हरदा ने उपनल कर्मियों की नौकरी के सवाल पर तीरथ सरकार को किया खबरदार! गुरूवार को करेंगे उपवास

ADVERTISEMENTS

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों को बर्खाश्त किए जाने से जुड़ी एक खबर पर सीएम तीरथ रावत को खबरदार किया है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस इसे जनांदोलन बनाएगी। उन्होंने कहा है कि वे प्राण देकर भी सरकार के इस कदम को विरोध करेंगे।
अपने फेसबुक पेज पर हरीश रावत ने लिखा है कि उपनल कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए वे 18 मार्च को एक घंटे का उपवास करेंगे। और यह उपवास आंदोलनरत उपनल कर्मियों की नौकरी खाने की योजना बना रही सरकार के लिए एक चेतावनी है।

उन्होंने लिखा है कि आज बहुत ही चिंता बढ़ाने वाला समाचार देखा कि राज्य सरकार, उपनल कर्मचारियों को जो आंदोलनरत है, उन्हें बर्खास्त करने पर विचार कर रही रही हैं। तीरथ सिंह खबरदार, यदि आपने ऐसा कदम उठाया तो इस कदम का हम प्राण देकर के भी विरोध करेंगे।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

18 मार्च, 2021 को उपनल कर्मियों के न्यायपूर्ण संघर्ष के पक्ष में मैं अपने आवास पर 1 घंटे का उपवास भी रखूंगा और यह उपवास, राज्य सरकार के लिये एक अग्रिम चेतावनी के रूप होगा कि यदि आपने उपनल कर्मियों, हमारे अंशकालिक जिनको अतिथि शिक्षक कहा गया है,अतिथि शिक्षक आदि के साथ छेड़छाड़ की और उनको न्याय प्रदान नहीं किया तो कांग्रेस इस आंदोलन को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ायेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments