HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में कल अस्तित्व में आ जाएगी 'हैप्पीनेस लैब'

अल्मोड़ा में कल अस्तित्व में आ जाएगी ‘हैप्पीनेस लैब’

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंतर्गत एसएसजे परिसर के मनोविज्ञान विभाग में कल यानी 19 सितंबर 2024 को हैप्पीनेस लैब अस्तित्व में आ जाएगी। इसके उद्घाटन के साथ ही चार दिनी कार्यशाला भी विभाग में आयोजित होगी। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा तनाव, व्यवहार व अवसाद पर विस्तृत चर्चा करते हुए खुश व तनाव मुक्त रहने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों के साथ ही समाज के लोगों में मानसिक अवसाद जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। जो चिंतनीय है।उन्होंने कहा कि तनाव आदि मानसिक समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में हैप्पीनेस लैब की स्थापना की जा रही है। जिसमें अल्मोड़ा परिसर के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। कुलपति प्रो. बिष्ट ने बताया कि 19 सितंबर को इस हैप्पीनेस लैब का उद्घाटन होगा और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मधुलता नयाल के संयोजन में 04 दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments