अल्मोड़ा/सी.एन.ई. न्यूज। कोरोना के खिलाफ जंग में बहुत से स्वयं सेवी संगठन भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। आज शनिवार को महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम भनार गूंठ (हवालबाग) की महिलाओं ने ग्राम प्रधान मुकेश आर्या की मौजूदगी में गांव के जरूरतमंदों को हैंडवॉश एवं साबुन वितरित किये।
इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए महिलाओं ने कोरोना वायरस से बचाव के कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इसके अलावा घर—घर जाकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों को समय—समय पर साबुन के पानी से हाथ धोने, मॉस्क का प्रयोग करने, स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिशा—निर्देशों का शत—प्रतिशत अनुपालन करने, अपने घरों की साफ—सफाई रखने, लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करने को कहा गया। साथ ही आग्रह किया कि रवि की फसल कटाई के समय कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखें। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार (सी.एन.ई. न्यूज) अनूप सिंह जीना ने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग करें, ताकि कोरोना वायरस के खतरे को दूर रखा जा सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान मुकेश आर्या, समूह अध्यक्ष पुष्पा जोशी, कोषाध्यक्ष दीपा जोशी, शोभा तिवारी, आशा सुयाल, ममता जोशी, दीपा उप्रेती, नीमा जोशी आदि मौजूद रहे।
अल्मोड़ा : कोरोना से जंग में पीछे नहीं महिलाएं, भनार गूंठ में महिलाओं ने बांटे हैंड वॉश और साबुन
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES


