HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : विक्षिप्त महिला को परिजनों को सौंपा

अल्मोड़ा : विक्षिप्त महिला को परिजनों को सौंपा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। यहां धार की तूनी क्षेत्र में घूम रही एक विक्षिप्त महिला को पुलिस ने पकड़कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अल्मोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि निकटवर्ती धार की तूनी और रैलाकोट गांव क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला घूम रही है। महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी ने कार्यवाही करते हुए महिला आरक्षी मंजू आर्या व आरक्षी धीरज बोरा को मौके पर भेजा। आरक्षियों ने वहां पहुंचकर देखा कि महिला अकेली घूम रही है। महिला व आस-पास के लोगों से पूछताछ करके उसके बारे में पता किया और पता चलने पर उसके घर सूचना दी। तब उसे तल्ला ओढ़खोला धारानौला उसके भाई मनोज कुमार के सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किय

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments