HomeBreaking Newsभीमताल ब्रेकिंग : युवक का अधजला शव खाई में मिला, हत्या की...

भीमताल ब्रेकिंग : युवक का अधजला शव खाई में मिला, हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, भीमताल

पत्नी को लेने ससुराल गए युवक का अधजला शव ओखलकांडा ब्लॉक के अधौड़ा डूंगरी में एक खाई में पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ओखलकांडा ब्लॉक के अधौड़ा डूंगरी में एक युवक का अधजला शव मिला। युवक का मुंह पूरी तरह जला व सड़ चुका है। शव की शिनाख्त गौनियारो निवासी चंदन सिंह के रूप में हुई। ग्रामीण व परिजन युवक की हत्या कर उसे खाई में फेंकने की शंका जता रहे हैं। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

बताया जा रहा है कि ओखलकांडा के गौनियारों निवासी चंदन सिंह (35 साल) पुत्र शिवराज सिंह पहली जून‌ को घर से ससुराल अमजड़ को अपनी पत्नी को बुलाने के लिए निकला, लेकिन तब से उसका कुछ पता नहीं चला। काफी तलाश के बावजूद जब वह ​नहीं मिला तो युवक के चाचा ने रविवार को तहसील में उसकी गुमशुदगी लिखाई। सोमवार को क्षेत्र के लोगों को अधौड़ा डूंगरी में चट्टान के नीचे खाई से तीव्र दुर्गंध आनी महसूस हुई। जिसके बाद ग्रामीण खाई में उतरे तो वहां उन्हें अधजला शव सड़े एक युवक का शव दिखाई दिया। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने चंदन‌ के रूप में की। चंदन तीन भाइयों में‌ बीच का है। उसकी शादी 2019 में हुई, लेकिन अभी बच्चे नहीं हैं। वह लाक डाउन के बाद घर में ही खेती बाड़ी का काम करता था। बताया जा रहा है कि युवक का मुंह व शरीर जला है और शरीर में चोट के निशान भी हैं। ग्रामीण शंका जता रहे हैं कि युवक की शिनाख्त मिटाने के लिए शातिरों ने उसके ऊपर पहले तेजाब फेंका होगा उसके बाद उसे चट्टान से नीचे खाई में फेंक दिया होगा। सूचना मिलने के बाद मुक्तेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ स्थानीय लोगों से की। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments