HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : मां-पिता से माफी मांग, फांसी के फंदे पर झूल गया...

हल्द्वानी : मां-पिता से माफी मांग, फांसी के फंदे पर झूल गया युवक, मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| अमेरिकन स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मां-पिता मैं आपकी इच्छा पूरी नहीं कर पाया। मुझे माफ करना। मेरी मौत में किसी का हाथ नहीं है।

काठगोदाम थाने में तैनात एसआइ महेंद्र राज ने बताया कि आनंद चक्की मोड दिनेशपुर निवासी 24 वर्षीय अमन कोशियारी पुत्र त्रिलोक सिंह कोशियारी अमेरिकन स्टोर में काम करता था। वह पालीशीट में कमरा किराए पर लेकर रहता था। सोमवार को वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इस पर स्टोर के कर्मचारी उसे देखने के लिए कमरे में पहुंचे।

साथी कर्मचारी जब अमन के कमरे पर पहुंचे तो अमन का शव कमरे के अंदर पंखे से बंधे फंदे से लटका मिला। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टोर मालिक को दी और आसपास के लोगों को भी बुलाया। पुलिस को भी तत्काल सूचना दी गई।

सूचना पाते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गई। पुलिस ने ही शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने कमरे में ताला लगा दिया है। कल स्वजनों के साथ कमरे का ताला खोलकर तलाशी ली जाएगी। सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

हल्द्वानी : अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे कमिश्नर रावत, मौके से गायब मिले साइट इंजीनियर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments