HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सीएमटी कॉलोनी में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

हल्द्वानी : सीएमटी कॉलोनी में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | गुरुवार को सीएमटी कॉलोनी में महिलाओं ने मंत्रोचार के साथ कलश यात्रा निकाली। भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण व रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत देवालयों में समर्पित कर महिलाएं जगह-जगह कलश यात्रा निकाल रही हैं।

उन्होंने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से उन्हें आमंत्रण दिया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाएं।

कलश यात्रा में विशन सिंह नैनवाल, राजेश पंत, अमित बिष्ट, सुरेश छिमवाल, कुन्दन शर्मा, लक्ष्मण सिंह कन्याल, हेमा पांडे, बसंती कन्याल, नारायण सिंह रावत, जगत सिंह मेहरा, भुवन चंद्र शास्त्री, उर्वादत्त जोशी, मोहन जोशी, विजय डबराल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments