HomeAccidentहल्द्वानी : रोडवेज बस की टक्कर से महिला घायल, एसटीएच में भर्ती

हल्द्वानी : रोडवेज बस की टक्कर से महिला घायल, एसटीएच में भर्ती

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

हल्द्वानी समाचार | यहां रामपुर रोड पर तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बस को रुकवाया और घायल महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इमरजेंसी में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रविवार की सुबह 11 बजे करीब रामपुर रोड स्थित एक बाइक शोरूम के पास रामपुर डिपो की बस ने एक अधेड़ उम्र की महिला को टक्कर मार दी। महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, महिला को आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

वहीं लोगों ने रोडवेज बस को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान बस में सवार यात्रियों को भी बस खाली करनी पड़ी और दूसरे साधनों से गंतव्य को जाना पड़ा। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने महिला की जानकारी जुटाकर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments