HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पति के खिलाफ केस दर्ज न करने पर पानी की...

हल्द्वानी : पति के खिलाफ केस दर्ज न करने पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

हल्द्वानी समाचार | मुखानी थाना पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए एक महिला जगदंबा नगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब करीब आधे घंटे बाद महिला टंकी से उतरी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला बुधवार शाम सवा छह बजे जगदंबा नगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और चिल्लाने लगी। इस पर टंकी के नीचे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने लगे, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को बुला लिया।

दोनों अधिकारियों ने महिला से बात की। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने झूठ बोलकर उससे शादी की थी। वह कुछ नहीं करता है। पति ने उसके नाम पर एक गाड़ी बैंक से फाईनेंस करा ली। अब वह गाड़ी भी खुर्द-बुर्द कर दी। वह बैंक लोन भी नहीं चुका रहा है। बैंक वाले लोन वापस करने के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं। उसने बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर मुखानी थाना गई थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

दोनों अधिकारियों ने काफी देर समझाने और मुकदमा दर्ज करवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह टंकी से उतरी। पुलिस उसे मुखानी थाने ले गई और रिपोर्ट दर्ज कर ली।

सही ढंग से नहीं लिखी थी तहरीर : सीओ

सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि महिला ने पुलिस को जो तहरीर सौंपी थी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता था, इसलिए पुलिस ने उससे सही तरह से तहरीर लिखने के लिए कहा था। अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आज गुरुवार को महिला को सभी प्रपत्र के साथ सीओ ऑफिस बुलाया गया है।

हल्द्वानी : डॉक्टर ने लिखी बाहर की दवा, कमिश्नर दीपक रावत ने मांगा स्पष्टीकरण

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments