HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पत्नी है आठ माह की गर्भवती, पति ने फंदे से...

हल्द्वानी : पत्नी है आठ माह की गर्भवती, पति ने फंदे से लटक दी अपनी जान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट। यहां पारिवारिक कलह के चलते सिडकुल कर्मी ने फंदे से लटक अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी आठ माह की गर्भवती है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रगतिविहार, हिम्मतपुर तल्ला, मुखानी निवासी 29 वर्षीय संतोष सिंह बोरा सितारगंज सिडकुल में नौकरी करता था। स्वजनों के अनुसार डेढ़ साल पहले संतोष की शादी हुई थी। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है। बीते कुछ दिनों से संतोष परेशान चल रहा था। तनाव के कारण वह दो दिन से कंपनी में काम पर नहीं गया।

पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह संतोष अपने कमरे में गया। काफी देर तक वापस नहीं आता तो स्वजन कमरे में गए। अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका था। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक का बिसरा सुरक्षित रख लिया है। उसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। मौत का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में भारत बंद का ऐलान, उत्तराखंड में अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments