HomeBreaking Newsहल्द्वानी : 07 व 08 दिसंबर के लिए जारी हुआ वीकेंड रूट...

हल्द्वानी : 07 व 08 दिसंबर के लिए जारी हुआ वीकेंड रूट डायवर्जन प्लान

ADVERTISEMENTS

🔥 शनिवार और रविवार को यह रहेगा शहर हल्द्वानी का यातायात प्लान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को रूट डायवर्जन प्लान प्रातः 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक प्रभावी रहेगा। नैनीताल पुलिस की ओर से इस हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है।

यह रहेगा प्लान

* बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

* रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे। तथा शेष वाहन टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा से शहर हल्द्वानी की ओर आएंगे।

* कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल/ कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

* कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहन मुखानी चौक/जेल रोड तिराहा से कैंसर हॉस्पिटल तिराहा से डायवर्ट होकर सुशीला तिवारी अस्पताल से रामपुर रोड में जाएंगे।

* शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड में जाने वाले समस्त वाहन सिंधी चौक से गांधी इंटर कॉलेज से होंडा शोरूम होते हुए टीपी नगर से अपने गंतव्य को जाएंगे।

* पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स /हाईडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जायेंगें।

वीकेंड के दौरान दिनांक 07 दिसंबर 2024 और 08 दिसंबर 2024 को यात्रा रूट में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों का प्रवेश दिन में 12 बजे से रात्रि 09 बजे तक तथा आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का आवागमन भी समय 04 बजे से समय 09 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

* समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के यातायात/डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर यात्रा करने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments