HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : वि.स. चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी...

हल्द्वानी न्यूज : वि.स. चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी यूकेडी, जीते तो तत्काल लागू करेंगे भू—कानून : काशी सिंह ऐरी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

उत्तराखंड क्रांति दल के नव नियुक्त केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यूकेडी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। अगर पार्टी ने जीत हासिल करी तो सबसे पहले प्रदेश में भू-कानून लागू किया जायेगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

काशी सिंह आज बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। जहां पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां मुखानी स्थिति यूकेडी कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया। यूकेडी जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी का स्वागत किया और उन्हें पार्टी का दायित्व सौंपे जाने पर उन्हें बधई दी। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। वक्ताओं ने कहा कि उनके
नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूती से उभरेगी और उनके अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा।

Good News : अब आरामदायक एसी बस में करें काठगोदाम से देहरादून तक का सफर, रोडवेज की जनरथ एसी सेवा शुरू, जानिये किराया और समय…

इस दौरान प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि विधनसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। कहा, अगर राज्य में यूकेडी की सरकार बनी तो सशक्त भू कानून लाया जाएगा। साथ ही प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य की प्रगति की दिशा में भी काम किया जाएगा। ऐरी ने कहा कि अलग राज्य बनाने की जो परिकल्पना उत्तराखंड क्रांति दल ने की थी।

एसएसपी कुंवर ने किया दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित, यह था इनका अपराध…

वह बीस साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। अगर राज्य का हर नागरिक पार्टी का साथ देता है तो राज्य की सूरत बदल दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, सुशील उनियाल, खड़क सिंह बगडवाल, चंद्रशेखर, रवि बाल्मीकि, भुवन जोशी, राकेश भट्ट, काजल रावत, कंचन जोशी, भावना मेहरा, तेज सिंह कार्की, एनडी तिवारी, गर्वित जोशी, अनिल पुफलेरा, प्रकाश पांडेय, हिमांशु शर्मा, दीवान सिंह, मतवार सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Breaking : बच्चा पैदा होते ही झाड़ियों में फेंक आई महिला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, पूछताछ में खुला यह राज…..

अमरनाथ में बादल फटने के बाद सिंध नदी में बाढ़ के हालात, किश्तवाड़ में अब तक बरामद हुए 7 शव, कई लापता

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments