HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी अपडेट : पेपर लीक मामले में कांग्रेसियों का मौन उपवास

हल्द्वानी अपडेट : पेपर लीक मामले में कांग्रेसियों का मौन उपवास

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| यूकेपीएससी की ओर से कराई गई पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में कांग्रेसियों ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अगुवाई में मौन उपवास रखा।

हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में दर्जनों कांग्रेसियों ने हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और अभ्यर्थी भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग जैसी संस्था से पेपर लीक होना है बेहद गंभीर मामला है। पीसीएस परीक्षा में भी गड़बड़ी की आशंका जताते हुए परीक्षा को स्थगित करने की मांग उठाई।

Haldwani : नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments