HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : वर्चस्व के लिए भिड़े हत्या के आरोपी दो कैदी, किया...

हल्द्वानी : वर्चस्व के लिए भिड़े हत्या के आरोपी दो कैदी, किया गया शिफ्ट

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट| उप कारागार में दो बंदियों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर नोकझोंक हुई। विवाद को देखते हुए जेल प्रशासन ने एक को नैनीताल तो दूसरे को सितारगंज शिफ्ट कर दिया है।

जेलर सतीश सुखीजा ने बताया कि उप कारागार में हत्या, लूट, डकैती सहित करीब 80 मामलों के आरोपी कवि बिष्ट और एनडीपीएस व हत्या के आरोपी जुगराज सिंह जग्गा के बीच कुछ दिन पूर्व विवाद हो गया। दोनों अपने आप को बड़ा बदमाश बताने लगे। दोनों में धक्का-मुक्की होने लगी।

जानकारी पर जेल प्रशासन पहुंच गया। जेल प्रशासन ने दोनों को अलग-अलग बैरक में भेज दिया। मामला आईजी तक पहुंचा। आईजी की ओर से मिले निर्देश के बाद बंदी कवि बिष्ट को नैनीताल जेल भेज दिया गया, जबकि जुगराज को सितारगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कवि बिष्ट पर बंदी रक्षक को पंजाब के बदमाश लॉरेंस विश्नोई के नाम पर धमकाने का भी आरोप है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments