HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी : पहाड़ जाने वाले ध्यान दें, शनिवार-रविवार को बदला रहेगा ट्रैफिक...

हल्द्वानी : पहाड़ जाने वाले ध्यान दें, शनिवार-रविवार को बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी | नैनीताल पुलिस ने वीकेंड के दौरान लागू होने वाला ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है, शनिवार और रविवार को हल्द्वानी शहर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस व वाहन चालकों के लिए यातायात प्लान प्रभावी रहेगा। पुलिस ने सभी से अनुरोध किया है कि जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें।

वहीं अगर यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होता है तो बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, जिसके बाद शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश दिया जायेगा।

■ बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

■ रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर.टी.ओ. रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे व भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

■ कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

■ वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय
बढ़ाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments