HomeBreaking Newsहल्द्वानी : आईटीआई गैंग के तीन और सदस्य गिरफ्तार, 1 नाबालिक

हल्द्वानी : आईटीआई गैंग के तीन और सदस्य गिरफ्तार, 1 नाबालिक

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, पुलिस ने आज शनिवार को फिर आईटीआई गैंग के 3 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक नाबालिक है। पुलिस ने युवकों को उनके घरों में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

16 अगस्त को वादी महेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. जगतसिंह निवासी धानमिल बरेली रोड के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी आकर अभि.गणों द्वारा वादी के पुत्र शिवम बिष्ट के साथ बार-बार हथियारों जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर करने व वादी के पुत्र को गम्भीर चोटें आने के संबंध में तहरीर दी गयी। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु.अ.सं. 431/2022 धारा 147/148/149/307 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में अभियोग की विवेचना व.उ.नि. महेन्द्र प्रसाद के द्वारा की जा रही थी उक्त घटना में आईटीआई गैंग के 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। आज शनिवार को फिर से आईटीआई गैंग के 3 अन्य सदस्यों (जिनमें से एक नाबालिक है) को उनके घरों में दबिश देकर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें मा. न्याया. से समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम –
1_ मिथिलेश मेहरा निवासी हरिपुर सूखा रामपुर रोड।
2_ कार्तिक वर्मा निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी।

पुलिस टीम में व.उ.नि. विजय मेहता, व.उ.नि. महेन्द्र प्रसाद, कानि. मौ. आसिफ, कानि. जगदीश भण्डारी, कानि. मौ. अजहर।

यह भी पढ़े: लालकुआं से लापता हुई 17 वर्षीय बालिका का शव किच्छा के जंगल में मिला

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments