HomeCrimeहल्द्वानी : परिवार के समारोह में जाते ही चोरों का धावा, लाखों...

हल्द्वानी : परिवार के समारोह में जाते ही चोरों का धावा, लाखों की ज्वेलरी चोरी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | यहां एक परिवार के समारोह में जाते ही चोरों ने घर पर धावा बोल दिया और करीब 10 लाख की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

तल्ली हल्द्वानी सुयाल कॉलोनी निवासी कैलाश परिहार ने बताया कि 26 मई को वह पत्नी, मां और दो बच्चों के साथ हैदराबाद एक समारोह में शामिल होने गए थे। इस बीच घर पर कोई नहीं था। गुरुवार शाम पत्नी व एक बेटे के साथ वापस लौटे तो एक कमरे का सामान अस्त व्यस्त मिला। अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे। छानबीन की तो करीब दस लाख की ज्वेलरी, 40 हजार नकदी सहित बच्चों के गुल्लक गायब मिले।

चोर मकान के पीछे के हिस्से में लगी खिड़की की ग्रिल, जाली और शीशा तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही घर में जनेऊ संस्कार हुआ था। इसके लिए मां और पत्नी के जेवर लॉकर से निकाले गए थे। अनुमान लगाया कि चोरी 26 या 27 की रात हुई होगी, क्योंकि खिड़की से कमरे में काफी मात्रा में धूल घुसी हुई है।

इधर सूचना पर गुरुवार रात ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मकान के पिछले हिस्से में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। आसपास के कमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

उत्तराखंड : मशहूर गायक पवनदीप राजन ने यहां बिखेरा अपनी आवाज का जलवा

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments