HomeUttarakhandNainitalHaldwani : आवास विकास के रिकॉर्ड रूम में घुसे चोर,जला दिए कई...

Haldwani : आवास विकास के रिकॉर्ड रूम में घुसे चोर,जला दिए कई दस्तावेज

Haldwani News | हल्द्वानी में आवास विकास के रिकार्ड रूम में चोरी मामला सामने आया है। सूचना पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौके पर पहुंचे।

बता दें कि, पूर्व के समय आवास विकास का ऑफिस जो कि वर्तमान समय में स्टाफ की कमी के चलते प्राधिकरण इसकी देखरेख करता है। आवास विकास ऑफिस में अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां रिकॉर्ड रूम के दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़ा गया है और वहां रखे कई पुराने महत्वपूर्ण अभिलेखों को जला दिया गया।

इधर सूचना मिलते ही प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, संयुक्त सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई विजय मेहता और भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रिकॉर्ड रूम केंद्र की जांच की। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल इस संबंध में Awas Vikas की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

हल्द्वानी (Big News) : व्यवसाय के लिए बैंक से लोन और ब्याज पर पैसे देने वाले हो जाएं सतर्क

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments