HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : महिला ने कमिश्नर दीपक रावत का धन्यवाद किया, 9 साल...

हल्द्वानी : महिला ने कमिश्नर दीपक रावत का धन्यवाद किया, 9 साल बाद जमीन का कब्जा वापस पाकर खुश

हल्द्वानी समाचार | आज शनिवार का जनता दरबार कुछ खास रहा वह इसलिए क्योंकि 9 साल से भटक रही महिला को कमिश्नर दीपक रावत ने जमीन का कब्जा वापस दिलाया।

आज कमिश्नर दीपक रावत के जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सड़क, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण, विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों का आयुक्त रावत ने मौके पर ही निस्तारण किया। जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद के सम्बन्ध में आई जिसका आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक, भूमि विक्रेता एवं क्रेता के साथ संवाद कर अधिकांश भूमि विवादों का मौके पर समाधान किया।

9 साल बाद जमीन का कब्जा वापस मिलने पर महिला ने कमिश्नर दीपक रावत का धन्यवाद किया

विगत जनसुनवाई में हेमा पालीवाल निवासी ग्राम रामडी आनसिंह ने विजयपुर धमोला कालाढूंगी में वर्ष 2014 में भूमि क्रय की गई थी, भूमि की रजिस्ट्री एवं दाखिल खारिज होने के बावजूद विक्रेता द्वारा कब्जा नहीं दिया जा रहा था। जिस पर आयुक्त रावत ने उक्त भूमि की जांच कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये थे। जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर हेमा पालीवाल के अनुरोध को सही पाया तथा हेमा पालीवाल को भूमि का कब्जा 30 जून 2023 को दिलाया।

सोना देवी ग्राम आनंदपुर किच्छा ने बताया कि अतिक्रमण के कारण दो सरकारी पुलिया बंद होने से खेतों में काफी नुकसान हो रहा है। जिस पर आयुक्त ने आख्या हेतु उपजिलाधिकारी निर्देश दिये थे। उपजिलाधिकारी की आख्या के अनुसार पूर्व में सड़क पर दो पुलिया थी, एक पुलिया खोल दी गई है किंतु दूसरी पुलिया जो 03 मीटर थी वह लोनिवि द्वारा सड़क बनाने के दौरान आर पार नहीं गई है। जिस पर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता लोनिवि किच्छा को निर्देश दिये कि उक्त कार्य हेतु सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट तलब कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

विगत जनता दरबार में अम्बा दत्त जोशी ने बताया कि उनका भवन भोलानाथ गार्डन पर है उनके आवास के नीचे सकरी गली में डीजल एवं पेट्रोल से चलने वाले पुराने इंजन एवं अन्य उपकरणों की मरम्मत करने की वर्कशाप है। वर्कशाप के द्वारा वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के साथ ही आवास के कमरे दुर्गन्ध एवं गैस से भरे रहते है। इसकी जांच हेतु प्रदूषण बोर्ड, सिटी मजिस्ट्रेट व नगर आयुक्त को दिए थे। जांच में पाया गया कि वर्कशॉप में अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण उत्सर्जित किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों को समस्या हो रही है। आयुक्त ने वर्कशाप स्वामी को वर्कशाप साउन्ड प्रुफ बनाने के मौके पर निर्देश दिये।

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज की बीएससी नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने राजकीय मेडिकल कालेजों में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के समान स्टाइपेंड दिलाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में आवासीय कॉलोनी वासुदेव पुरम आरटीओ रोड के निवासियों ने सुरक्षा एवं बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर अंकुश हेतु गेट लगाये जाने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया। भुवन पोखरिया निवासी चोरगलिया ने बताया कि आवारा पशुओं के द्वारा किसानों की फसलों का काफी नुकसान होने पर आवारा पशुओं को गौशाला में भेजने का अनुरोध किया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकांश शिकायतों का समाधान आयुक्त द्वारा मौके पर किया गया तथा शेष शिकायतों पर आयुक्त ने शिकायतकर्ता एवं अधिकारी को आगामी जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिये।

हादसा – उत्तराखंड रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments