HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : घर में हुई गाय की मौत के सदमे में किशोरी...

हल्द्वानी : घर में हुई गाय की मौत के सदमे में किशोरी ने दी जान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Haldwani News | हल्द्वानी शहर के दमुवाढूंगा से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां घर में हुई गाय की मौत के बाद सदमे में आई किशोरी ने अभी अपनी जान दे दी। 15 वर्षीय जया पलड़िया को गाय से बहुत लगाव था। गाय की मौत के बाद से वह सदमे में थी और गुमसुम रहने लगी।

पुलिस के अनुसार, दमुवाढूंगा कैनाल रोड निवासी केशव दत्त पलड़िया वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार को घर में गाय की मौत हो गई थी। उनकी 15 वर्षीय बेटी जया का गाय से बहुत लगाव था। गाय की मौत के बाद से वह सदमे में थी और गुमसुम रहने लगी।

घटना के एक दिन बाद तक जया ने किसी से बातचीत नहीं की और मंगलवार को अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को मंगलवार शाम को किशोरी का शव घर के पीछे बने बाथरूम में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जया को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments