HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी/टनकपुर : प्रेमी से कहासुनी पर प्रेमिका ने खाया जहर, इलाज के...

हल्द्वानी/टनकपुर : प्रेमी से कहासुनी पर प्रेमिका ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/टनकपुर। प्रेमी से कहासुनी के बाद 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार टनकपुर निवासी 18 वर्षीय मीना पुत्र रमेश ने शनिवार की देर शाम जहर खा लिया था। हालत गंभीर होने पर स्वजन उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाए। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता रमेश का कहना है कि आर्मी में तैनात युवक से बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहां शनिवार को दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर उसकी बेटी ने जहर खा लिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं टनकपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हल्द्वानी : पत्नी है आठ माह की गर्भवती, पति ने फंदे से लटक दी अपनी जान

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments