HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : सुमित का मेयर पर बड़ा वार, मास्क-सैनेटाइजर आदि की...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : सुमित का मेयर पर बड़ा वार, मास्क-सैनेटाइजर आदि की खरीद में बड़े घोटाले का आरोप, रौतेला से मांगा इस्तीफा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। एआईसीसी सदस्य और मंडी समिति के पूर्व सभापति सुमित हृदयेश ने नगर निगम पर कोरोना काल में मास्क, हैंड सैनेटाइजर बाजार से कहीं ज्यादा मूल्य पर खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने स्वराज आश्रम में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि कोरोना महामारी के संकटकाल में नगर निगम हल्द्वानी द्वारा इस संकट से निपटने के लिए की गई खरीददारी में भारी भ्रष्टाचार व अनियमितताएं दिखाई दे रही हैं। इस संकट काल में नगर निगम द्वारा जनता के पैसे का दुरूपयोग निंदनीय है। उन्होंने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के बाद इस भ्रष्टचार का खुलासा हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस भ्रष्टाचार का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित तमाम पार्षद भी इस मुहिम में उनके साथ हैं। उन्होंने महापौर से इस मामले के सामने आने के बाद इस्तीफे की मांग उठा दी है। सुमित ने बताया कि किस प्रकार नगर निगम ने आवश्यक वस्तुओं की बाजार मूल्य से कहीं अधिक दाम देकर खरीद की गई। जिस कारण अनुमानित तौर पर लगभग 35 लाख रुपये के घोटाले की बू महसूस की जा रही है। उन्होंने बताया एफएफपी मास्क जिसका बाजार मूल्य तीस रुपये प्रति पीस है। उसे नगर निगम में 174 रुपये 40 पैसे में खरीदा है। ठीक इसी प्रकार बाजार में 30 रुपये में मिलने वाली फेस सील्ड को 178 रुपये 18 पैसे में खरीदा गया। सर्जिकल मास्क की अलग अलग खरीद पर 10, 7.04, 17, 2.14 रुपये में खरीदे गए हैं।

जो जनता के धन की सीधे सीधे बर्बादी का एक उदाहरण है। इसके अतिरिक्त काटन मास्क बाजार मूल्य से पांच रुपये अधिक में खरीदा गया। रिफ्लेक्टेड जैकेट, पैंडेल डिस्पेंसर को भी बाजा मूल्य से अधिक दामों पर खरीदा गया।
उन्होंने बताया कि हेंड सैनेटाइजर व रबर ग्लब्स, बैटरी स्प्रे, नेप सैक, बाडी प्रोटेक्शन किट, सर्जिकल डिस्पोजेबल गल्ब्स की खरीद में भी बाजार मूल्य की दरों को दरकिनार करके मन माने दाम चुकता किए।

पत्रकार वार्ता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र जीत सिंह रोड़ृ, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, शोभा बिष्ट, जीवन कार्की, अधिवक्ता गोविंद बिष्ट, सुहेल सिददीकी्, डा. मयंक भट्ट, मुकुल ब्ल्यूटिया, विनोद दानी, राधा आर्या व नवीन पांडे, हमेंत शर्मा, हृदयेश कुमार, मो. गुफरान, तौफीक अहमद, जाकिर हुसैन, महेशानंद, लच्छू, रवि जोशी, राजेंद्र नेगी, हरीश जोशी, मोहन बिष्ट, वरूण प्रताप भाकुनि, अबू तस्लीम, विनोद कुमार, सालिम सिददीकी, सै. रेहान आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments