HomeBreaking Newsहल्द्वानी : इन लड़कों को महंगी पड़ी स्टंटबाजी, पुलिस ने सिखाया सबक

हल्द्वानी : इन लड़कों को महंगी पड़ी स्टंटबाजी, पुलिस ने सिखाया सबक

ADVERTISEMENTSAd

🔥 पहुंचे थाने, मांगनी पड़ी सार्वजनिक माफी

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। शहर के इन छह लड़कों को सड़कों पर स्टंटबाजी बहुत महंगी साबित हुई। सोशल मीडिया पर हुई शिकायत के बाद पुलिस ने सभी लड़कों को उठा लिया। अपने कृत्य पर यह बहुत शर्मिंदा हुए और इन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया था कि वे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें।

इसी के तहत सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने पर, एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीली कोठी क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाया और 06 युवकों को रैश ड्राइविंग, स्टंट किये जाने पर थाने लाया गया।

उक्त सभी 06 युवकों अभय बिष्ट, रेहान अहमद, आयुष बिष्ट, हर्ष आनंद, विकास रस्तोगी, शिवा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 03 बाइक और 01 स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही कर सीज किया गया है।

युवकों की काउंसलिंग की गई और उन्हें भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सलाह दी गई। सभी युवकों ने माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने हेतु कहा गया। पुलिस टीम में एसआई हरजीत राणा, कांस्टेबल धीरज, बलवंत बिष्ट, रोहित आदि शामिल थे।

नैनीताल पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस सभी युवाओं से अपील करी है कि वे रैश ड्राइविंग और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें। जिससे न केवल उनकी जान बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments