HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : स्ट्रांग रूम सील, थ्री लेयर सुरक्षा से निगरानी

हल्द्वानी ब्रेकिंग : स्ट्रांग रूम सील, थ्री लेयर सुरक्षा से निगरानी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है, नैनीताल जिले की छः विधानसभाओं की सभी 1010 पोलिंग पार्टिया सकुशल मतदान कराने के बाद वापस स्ट्रांग रूम लौट आई है। पोलिंग पार्टियों का आने का सिलसिला 19 अप्रैल देर शाम से 20 अप्रैल की दोपहर तक चलता रहा। 993 पोलिंग टीमें देर रात को स्ट्रांग रूम पहुंच गई थी। जबकि दूरस्थ की 17 मतदान टीमें 20 अप्रैल की सुबह स्ट्रांग रूम पहुंची। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह एमबीपीजी डिग्री कॉलेज स्ट्रांग रूम में मौजूद रही।

शनिवार सुबह राजनैतिक दलों/उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की जिले में लोकसभा चुनाव सुरक्षित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। सभी पोलिंग पार्टिया सुरक्षित रूप से कलेक्शन सेंटर पहुंच चुकी है। ईवीएम मशीनों को जमा कराने के बाद मतदान में लगे सभी कार्मिक सुरक्षित रूप से वापस अपने गंतव्य जा चुके है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान व्यय प्रेक्षक टी शंकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान, एआरओ ए पी बाजपेई, परितोष वर्मा, राहुल शाह, प्रमोद कुमार, रेखा कोहली, के एन गोस्वामी, उम्मीदवारों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments