HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पहाड़ जाने वाले ध्यान दें, वीकेंड के चलते रूट रहेगा...

हल्द्वानी : पहाड़ जाने वाले ध्यान दें, वीकेंड के चलते रूट रहेगा डायवर्ट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी | नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर को जाने वाले सभी वाहन चालकों के लिए जरुरी खबर हैं, वीकेंड के दौरान आज शनिवार और रविवार को यातायात प्लान डायवर्ट रहेगा। ऐसे में अगर आप पहाड़ की तरफ की यात्रा कर रहें है तो जानें से पहले रूट प्लान देख लें।

 

■ बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

■ रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनापानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

■ कालाढुंगी रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

■ वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों को प्रवेश सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

 

अतः समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड का रूट प्लान का पालन कर नैनीताल/भीमताल रोड में प्रवेश करें।

 

नोट- यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहाँ से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments