HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : तीन पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति; डीजीपी, एसएसपी, एसपी सिटी ने...

हल्द्वानी : तीन पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति; डीजीपी, एसएसपी, एसपी सिटी ने दी शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे तीन पुलिस कर्मियों को प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में विदाई कार्यक्रम में सभी को सम्मानित किया और उनके स्वस्थ्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों में जगदीश चन्याल अपर उपनिरीक्षक ना.पु. केदार दत्त बहुगुणा अपर उपनिरीक्षक स.पु., जीवन चंद्र हेड कानि. ना.पु. (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति) शामिल है।

haldwani 31 march 1

कार्यक्रम की शुरुआत डीजीपी के बधाई संदेश के साथ…

कार्यक्रम की शुरुआत डीजीपी अभिनव कुमार के बधाई संदेश के साथ हुई, वहीं एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सेवानिवृत्ति पुलिस कर्मियों को स्वस्थ और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों ने लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया।

एसपी सिटी हल्द्वानी ने पुलिस अधिकारी/कर्मियों की सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।

सेवानिवृत हो रहे सभी कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विदाई समारोह के दौरान नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, सुमित पांडे सीओ लाईन, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, राजेंद्र सिंह बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, सहित सभी शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments