HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी निवासी मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी,...

हल्द्वानी निवासी मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी फिरौती

ADVERTISEMENTS

Haldwani News | देश के मशहूर और उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दो करोड़ की सौरभ जोशी से फिरौती मांगी गई है। ऐसा न करने पर सौरभ के परिवार के सदस्य को जान से मारने की धमकी भी दी है।‌ पांच दिन में पैसा देने के लिए कहा गया है। पैसा नहीं देने और पुलिस के पास जाने पर एक-एक कर घर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है।

ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र में मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बहुत भयभीत है। उधर पुलिस ने सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्र में ये लिखा है –

“नमस्ते सौरभ जोशी, मैं करन बिश्नोई ,लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हूं, यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बॉस लॉरेंस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है। पत्र में लिखा है कि हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें। यदि आपने कोई भी जवाब नही दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से सांझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाएगा।

हम आपके जवाब का इंतजार करेंगे। और दुआ करेंगे कि आप सही फैसला ले क्योंकि एक भी गलत कदम आपके परिवार की जान ले सकता है। यदि आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे हैं। जिसे हमारी गैंग ऑपरेट करती है karanbishnoi5672, जय महाकाल”

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments