HomeBreaking Newsहल्द्वानी : रानीबाग—काठगोदाम का करें जिया नगरी नाम घोषित

हल्द्वानी : रानीबाग—काठगोदाम का करें जिया नगरी नाम घोषित

ADVERTISEMENTS

वीरांगना जिया के सम्मान में करें घोषणाएं

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। राजमाता जिया कत्यूरी समाज ने काठगोदाम—रानीबाग का नाम कत्यूरी समाज की वीरांगना जियारानी के नाम पर करते हुए जिया नगरी घोषित करने की मांग की है। संगठन की ओर से इस आशय का ज्ञापन मेयर गजराज सिंह बिष्ट को सौंपा गया।

राजमाता जिया कत्यूरी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गत दिवस मेयर गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि के सनातनी कत्यूरी समाज तथा हल्द्वानी, काठगोदाम व रानीबाग की जनता की राजमाता जियारानी में अपार आस्था है।

सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वीरांगना जिया ने तुर्क आताताईयों को पराजित कर देवभूमि मानस, केदारखंड को सुरक्षित रखा था। अतएव उनके सम्मान में संगठन यह मांग करता है कि काठगोदाम रानीबाग को जियारानी के नाम से घोषित किया जाये। जो कि देवभूमि के गौरवशाली व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की प्रीतक हैं तथा स्वाभिमान को प्रकट करती हैं।

इसके अलावा काठगोदाम बाईपास चौराहे का नाम राजमाता जिया चौक करने और रानीबाग काठगोदाम को जिया नगरी घोषित करने की मांग भी की। साथ ही काठगोदाम से चलने वाली ट्रेन रानीखेत एक्सप्रेस का नाम महारानी जिया एक्सप्रेस रखने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत एवं संयोजक विनोद शाही, रमेश मनराल, चित्रांगद रावत, चंदन सिंह मनराल व राजेंद्र सिंह मनराल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments