HomeCrimeहल्द्वानी ब्रेकिंग : शहर के स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, तीन...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : शहर के स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, तीन पर हुई कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। शहर में लगातार स्पा सेंटरों से मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों पर आज पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शहर के स्पा सेंटरों पर छापेमारी की, जिससे शहर के सभी स्पा सेंटरों में हडकंप मच गया।

दरअसल हल्द्वानी शहर में लगातार स्पा सेंटरों से मिल रही अनियमितताओं की सूचना पर महिला उप निरीक्षक लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा लोटस स्पा सेंटर नियर अजंता चौराहा आवास विकास भोटिया पड़ाव, रॉयल मसाज व फुल बॉडी सपा सेंटर स्थित एलबीटू गुरु गोविंद सिंह टावर निकट जल संस्थान तिकोनिया भोटिया पड़ाव, द क्लाउड 9 रिलायंस जेवर के पास निकट एमबी डिग्री कॉलेज भोटिया पड़ाव में अचानक छापेमारी की गई।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

निरीक्षण के दौरान जांच में आया कि लोटस स्पा सेंटर नियर अजंता चौराहा आवास विकास भोटिया पड़ाव, रॉयल मसाज व फुल बॉडी सपा सेंटर स्थित एलबीटू गुरु गोविंद सिंह टावर निकट जल संस्थान तिकोनिया भोटिया पड़ाव, द्वारा संबंधित विभाग व प्रशासन से अनुमति लिए बिना सेंटर का संचालन किया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान प्रकाश में आया कि उपरोक्त दोनों स्पा सेंटरों में कर्मचारी गणों का भी पुलिस चरित्र सत्यापन नहीं कराया गया है। लोटस स्पा सेंटर व मोबाइल मसाज फुल बॉडी स्पा सेंटर द्वारा अवैध रूप से स्पा सेंटरों का संचालन कराया जा रहा है। तथा विजिटर रजिस्टर में सही रूप से कोई एंट्री नहीं की गई है न ही ग्राहकों से आईडी कार्ड प्राप्त किए गए हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

क्राइम न्यूज़ : एक तरफा प्यार में पागल सनकी आशिक ने मां के सामने ही काट दिया छात्रा का गला

क्लाउड 9 स्पा सेंटर द्वारा विजिटर रजिस्टर में सही रूप से एंट्री नहीं की गई है न ही ग्राहकों से आईडी कार्ड प्राप्त किए गए हैं तथा कर्मचारी रजिस्टर में भी कर्मचारियों के सही पते अंकित नहीं किए गए हैं। स्पा सेंटरों में बने कक्ष भी मानकों के अनुरूप नहीं है।

मामले में चौकी प्रभारी राजपुरा प्रकाश पोखरियाल के माध्यम से उपरोक्त तीनों स्पा सेंटरों का धारा 52/83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया तथा स्पा सेंटरों में मौजूद कर्मचारियों का कोविड-19 के नियमों का उल्लघंन किये जाने पर कुल 5200/- का नगद चालान मौके पर किया गया तथा लोटस स्पा सेंटर, रॉयल मसाज स्पा सेंटर के विरुद्ध अलग से रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।

हल्द्वानी : गौला नदी में नग्न अवस्था में सड़ी-गली लाश बरामद, जानवर कर रहे थे चीर-फाड़

हल्द्वानी : यहां पिकअप वाहन गिरा गहरी खाई में, काठगोदाम निवासी एक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments