HomeCrimeहल्द्वानी पुलिस : अवैध कच्ची शराब और स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

हल्द्वानी पुलिस : अवैध कच्ची शराब और स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/चोरगलिया: जनपद नैनीताल में नशे के सौदागरों और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी है। इसी क्रम में थाना चोरगलिया और कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में दो आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब और स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशन में पूरे जनपद में अपराध एवं नशे के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए जिले की पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं और नशा मुक्त नैनीताल बनाने के संकल्प के साथ प्रभावी कार्यवाही कर रही हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चोरगलिया और बनभूलपुरा पुलिस ने जाल बिछाया। चोरगलिया थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौकी कुंवरपुर क्षेत्र से अमित सिंह पुत्र दलेर सिंह (निवासी ढौराडाम नजीमाबाद, ऊधम सिंह नगर) को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 94 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

दूसरी ओर, बनभूलपुरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में टीम ने गौलाबाई क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान अजीम पुत्र स्वर्गीय सलीम को दबोचा। आरोपी अजीम के पास से 7.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसके आधार पर उसके विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन महत्वपूर्ण कार्रवाइयों को अंजाम देने वाली संयुक्त पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी मलखान सिंह, आरक्षी उत्तम सिंह, आरक्षी शैलेंद्र सिंह, उप निरीक्षक जगवीर सिंह, आरक्षी दिलशाद अहमद और आरक्षी सुनील कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments