HomeBreaking Newsहल्द्वानी पुलिस, बड़ी कामयाबी : हत्थे चढ़ा शातिर अंतर्राज्यीय चोर

हल्द्वानी पुलिस, बड़ी कामयाबी : हत्थे चढ़ा शातिर अंतर्राज्यीय चोर

ADVERTISEMENTS

कब्जे से चोरी का समान, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

विभिन्न थानों में चोरी, लूट और झपटमारी के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन के साथ अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकूला क्षेत्र के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और झपटमारी के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को चोरी के माल के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की।

घटना का विवरण

10 मार्च 2026 को हीरानगर निवासी प्रकाश कविदयाल ने घर के बाहर खड़ी उनकी पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूके 04 के 6143 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अगले दिन 11 मार्च 2026 को राजपुरा निवासी सुमित मार ने अपनी दुकान से चार मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया और सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी का नाम कवि बिष्ट पुत्र कुन्दन सिंह (उम्र 33 वर्ष) निवासी गोलू माजरा डेरावसी, थाना डेरावसी, मोहाली (चंडीगढ़) बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूके 04 के 6143, चार मोबाइल फोन (तीन वीवो और एक सैमसंग) जिनके साथ कवर और हेडफोन भी बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल 32 बोर और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

गिरफ्तारी के दौरान अवैध हथियार मिलने पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक अलग मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी एक पेशेवर अपराधी है। उसके विरुद्ध उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकूला क्षेत्र में चोरी, लूट और झपटमारी से जुड़े 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे। पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के मामलों का खुलासा किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments